बिजनौर, मई 25 -- बिजनौर। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बिजनौर के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल बार अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मिला। बिजनौर के अधिवकताओं ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र हाईकोर्ट बेंच स्थापित किए जाने की मांग की। रविवार को शाम गजरौला में आयोजित एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को बिजनौर के अधिवक्ताओं हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि संवैधानिक और मौलिक अधिकारों की रक्षा तथा समानता के आधार पर जनता को न्याय उपलब्ध कराने के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जाए।

अधिवक्ताओं की बैठक जिला बार संघ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि हाईकोर्ट बैंच ही नहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में...