बागपत, मार्च 6 -- बड़ौत। शुक्रवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमें हाईकोर्ट बेंच स्थापना के मुद्दे पर चर्चा की गई। इस दौरान बेंच के लिए चल ही लड़ाई को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया। सिविल बार एसोसिएशन महामंत्री पुष्पेंद्र तोमर ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होनी अत्यंत जरूरी है। क्षेत्र के लोगों को इलाहाबाद जाने में काफी समय व किराया भी अधिक खर्च होता है। दूरी अधिक होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की सुविधा के लिए लंबे समय से बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता आंदोलन के माध्यम से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। कहा कि मांग पूरी होने तक अधिवक्ता एकजुट होकर इस लड़ाई को आगे भी जारी रखेंगे। बैठक में एडवोकेट ओमपाल मान, मोहित चौहान, संजीव कुमार, सचिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.