हापुड़, दिसम्बर 17 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच की मांग को लेकर सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर में अधिवक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। गढ़ बार एसोसिएशन और बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के संयुक्त आह्वान पर अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी, जिसके चलते तहसील सिविल न्यायालय में कोई भी न्यायिक कार्य नहीं हो सका। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी की और तालाबंदी कर रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह बंद करा दिया। गढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम रत्न और सचिव सीपी सिंह तथा बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष नरेश गिल और सचिव जितेंद्र भाटी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की पुरजोर मांग उठाई। अधिवक्ताओं का कहना था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वादकारियों और अधिवक्ताओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.