बिजनौर, फरवरी 26 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच और लघु सचिवालय की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन अब जन आंदोलन का रूप लेने की ओर बढ़ रहा है। महान्यायिक संगठन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गठन किया गया है, जिसे अधिवक्ता वर्ग ने सराहनीय पहल बताया है। महान्यायिक संगठन की कस्बा बढ़ापुर में पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय अब्दुल. सलाम खां उर्फ लड्डन खां के निवास पर आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार और प्रचार-प्रसार की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कुमार एड. ने संगठन की आवश्यकता और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। बैठक में बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिवक्ता मौ. आरिफ खान को सौंपी गई। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर पदाधिकारियों के गठन की प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिलाया। अधि...