प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को दिवंगत वकीलों के परिवार और सदस्य अधिवक्ताओं को चिकित्सीय सहायता राशि प्रदान की। चिकित्सा समिति के चेयरमैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी व सदस्यों के अनुमोदन के बाद लाभार्थियों को चिकित्सा सहायता और दिवंगत वकीलों के परिवारीजनों को मृतक आश्रित सहायता की धनराशि दी गई। संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पांडेय आरडी के अनुसार यह राशि अध्यक्ष राकेश पांडे बबुआ व महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने प्रदान की। चिकित्सा सहायता के रूप में कुल 41 अधिवक्ता सदस्यों को 20 लाख तीन हजार एक सौ रुपये तथा मृतक आश्रित सहायता में तीन दिवंगत वकीलों के परिवारीजनों को 14 लाख 80 हजार रुपये सहित कुल 34 लाख 83 हजार एक सौ रुपये की राशि वितरित की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अमित कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.