प्रयागराज, अगस्त 26 -- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सत्र 2026-27 के चुनाव में नामांकन पत्रों की बिक्री के पहले दिन कुल 174 नामांकन प्रपत्र और 9 मतदाता सूचियां बिकीं। ​मुख्य चुनाव अधिकारी एसएफए नकवी और चुनाव अधिकारियों वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, राजकुमार शुक्ल, लक्ष्मीकांत मिश्र व अनुभव शुक्ल के अनुसार पहले दिन ​कार्यकारिणी सदस्य के 23,​ उपाध्यक्ष के पांच, ​वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चार,​ कोषाध्यक्ष के दो और महासचिव, ​संयुक्त सचिव प्रशासन, ​संयुक्त सचिव प्रेस व ​संयुक्त सचिव महिला के एक एक प्रत्याशी ने जमानत राशि भी जमा की। ​नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनाव आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 17 सितंबर को चुनाव समिति ने सभी प्रत्याशियों को उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से प...