प्रयागराज, अगस्त 30 -- ​प्रयागराज, विधि संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के वर्ष 2026-27 के चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 26 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। ​मुख्य चुनाव अधिकारी एसएफए नकवी और चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, राज कुमार शुक्ल, लक्ष्मी कांत मिश्र व अनुभव शुक्ल की देखरेख में नामांकन के दूसरे दिन ​अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया।​वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अमर नाथ तिवारी, भगवान दत्त पांडेय, ममता मौर्या, प्रमोद कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार राठौर व शरद सरन श्रीवास्तव, ​उपाध्यक्ष (महिला) पद पर रंजना, ​उपाध्यक्ष के लिए अवनीश कुमार श्रीवास्तव, कमलेश प्रसाद, पवन कुमार यादव, संजय कुमार सिंह, विवेक त्रिपाठी, विनोद कुमार तिवारी व विनोद कुमार...