प्रयागराज, जुलाई 12 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की शनिवार को हुई बैठक में सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों से जुड़ी चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष निशीथ वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के प्रारंभ में मई और जून के सेवानिवृत कर्मचारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में अपूर्व आगा ने चिकित्सा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि मेडिकल प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाने और सेवानिवृत्ति के बाद समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में रजिस्ट्रार जनरल को प्रत्यावेदन सौंपा जाएगा। इस प्रस्ताव पर उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए हस्ताक्षर किए। अध्यक्ष निशीथ वर्मा ने कहा कि सभी न्यायिक पेंशनरों को एक साझा समूह के माध्यम से जोड़कर रखा जाना आवश्य...