अमरोहा, अप्रैल 25 -- मुस्लिम कमेटी के नेतृत्व को लेकर दो धड़ों में जारी विवाद एक बार फिर हाईकोर्ट जा पहुंचा है। एसडीएम कोर्ट से सात अप्रैल को आए आदेश पर हाईकोर्ट ने स्टे (स्थगन आदेश) प्रभावी कर दिया है। एसडीएम को तलब करते हुए शपथपत्र दाखिल करने का आदेश दिया है। चर्चित मामले में अब अगली सुनवाई के लिए चार मई निर्धारित की गई है। जानकारी के मुताबिक मुस्लिम कमेटी अमरोहा में अध्यक्ष पद को लेकर करीब दो साल से दो धड़ों में विवाद चल रहा है। बीते साल रजिस्ट्रार ने इकबाल खां के नेतृत्व वाली कार्यकारिणी को मान्यता दे दी थी। लेकिन, दूसरे पक्ष से हाजी खुर्शीद अनवर ने हाइकोर्ट में याचिका दायर कर कमेटी को चुनौती दे दी थी। इतना ही नहीं उनकी ओर से रजिस्ट्रार कार्यालय में भी अलग से याचिका दायर की गई थी। इसके बाद से दोनों गुटों के बीच आपस में खींचतान जारी है...