हाईकोर्ट परिसर में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
नैनीताल, सितम्बर 9 -- नैनीताल, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के तहत उत्तराखंड उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति की ओर से 12 सितंबर को नैनीताल हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आपसी समझौते और सुलह के माध्यम से लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। ये जानकारी बुधवार को उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति नैनीताल की सचिव नेहा कुशवाहा ने प्रेस वार्ता कर दी।उन्होंने बताया, कि लोक अदालत में दीवानी और शमनीय आपराधिक मामलों के साथ ही चेक बाउंस से जुड़े परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के मामले, बैंक ऋण एवं वित्तीय विवाद, श्रम एवं रोजगार संबंधी मामले, बिजली-पानी के बिलों से जुड़े विवाद, पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद व भूमि अधिग्रहण, प्रतिकर, किराया, इंजंक्शन वाद और मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.