पटना, फरवरी 20 -- पटना हाईकोर्ट परिसर में स्थापित नये ई-फाइलिंग सेंटर का शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने उद्घाटन किया। मौके पर मुख्य न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद सहित अन्य न्यायमूर्ति और महाधिवक्ता पीके शाही भी थे। नये फाइलिंग सेंटर से हाईकोर्ट में केस दायर करने में काफी सहूलियत होगी। ई-फाइलिंग व्यवस्था हाईकोर्ट के कामकाज के आधुनिकीकरण की दिशा में प्रभावी कदम है। इस मौके पर न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को पेपर लेस करने की दिशा में कारगर कदम उठाया गया है। राज्य के 31 जिलों में स्थित न्यायालयों में एक मजिस्ट्रियल और एक स्पेशल कोर्ट को 31 मार्च तक पेपर लेस करने का लक्ष्य रखा गया है। धीरे-धीरे बिहार के सभी कोर्ट को पेपर लेस कर दिया जायेगा। बताया कि इस व्यवस्था में कंप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.