हाईकोर्ट ने UPPSC एपीओ मुख्य परीक्षा और पीसीएस-2025 के अंतिम परिणाम पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश में सहायक अभियोजन अधिकारी यानी APO भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी यूपीपीएससी को आदेश दिया है कि APO मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अदालत का फैसला आने तक घोषित न किया जाए। इस मामले में हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। साथ ही, कोर्ट ने यूपी पीसीएस-2025 के अंतिम चयन परिणाम जारी करने पर भी रोक लगा दी गई है।क्या है पूरा मामला बता दें कि यह मामला ओबीसी वर्ग के उन मेधावी आरक्षित श्रेणी यानी MRC अभ्यर्थियों से जुड़ा है जिन्होंने सामान्य यानी UR श्रेणी की कटऑफ से अधिक अंक हासिल किए थे लेकिन उन्हें सामान्य श्रेणी में शामिल नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसी मुद्दे को लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.