प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 14 अक्तूबर 2026 को जारी अधिसूचना के माध्यम से प्रदेश के न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इसमें कुल 36 न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, पारिवारिक न्यायालयों के प्रधान न्यायाधीशों तथा विभिन्न न्यायाधिकरणों और वाणिज्यिक न्यायालयों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

जिला न्यायपालिका में बड़े बदलाव जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की नई तैनाती 1. डॉ. बब्बू सारंग - फिरोजाबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश से प्रतापगढ़ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए गए हैं। 2. दिनेश चंद - श्रावस्ती स्थित भिनगा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश से भदोही स्थित ज्ञानपुर के जिला एवं सत्र न्याया...