नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि फिल्म 'दूसरा' प्रथम दृष्टया क्रिकेटर सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है। लेकिन हाईकोर्ट इस फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। यह फिल्म पिछले महीने रिलीज हुई थी। न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने हालांकि फिल्म निर्माताओं को फिल्म में उचित अस्वीकरण जोड़ने व दो करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा करने का निर्देश दिया है। पीठ ने कहा कि फिल्म केवल ऐतिहासिक घटनाओं के चित्रण तक सीमित नहीं है। प्रतिवादियों ने प्रथम दृष्टया गांगुली की पहचान व व्यक्तित्व का व्यावसायिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया है। पीठ ने गांगुली व लव फिल्म्स एलएलपी की तरफ से दायर मुकदमे पर यह अंतरिम आदेश पारित किया है। लव फिल्म्स एलएलपी पूर्व क्रिकेट कप्तान की बायोपिक बना रही ह...