हाईकोर्ट ने सीबीआई से मांगी है जांच में हुई प्रगति की रिपोर्ट
लखनऊ, जुलाई 21 -- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को लेकर सीबीआई द्वारा की जा रही जांच में अब तक हुई प्रगति की रिपोर्ट तलब की है। साथ ही न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी आदेश दिया है कि जांच के दौरान यदि उन्हें कोई सुसंगत साक्ष्य मिला है तथा कोई गैर कानूनी कृत्य पाया गया है तो विधि सम्मत कार्रवाई करें। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 अगस्त की तिथि नियत की है। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति बीआर सिंह की खंडपीठ ने कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर की ओर से दाखिल आपराधिक रिट याचिका पर इन-चैंबर सुनवाई की। याचिका में राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीआई और ईडी से जांच कराने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.