हाईकोर्ट ने सात अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया
नैनीताल, मई 29 -- नैनीताल। हाईकोर्ट ने अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 16 और 'उत्तराखंड हाईकोर्ट (डेजिग्नेशन ऑफ सीनियर एडवोकेट्स) रूल्स, 2018' के तहत सात अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित करने की अधिसूचना जारी की है। हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय कोर्ट की बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जिन अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया है, उनमें बीडी कांडपाल, आरएस सम्मल, लोकेंद्र डोभाल, अमित भट्ट, सत्येंद्र सिंह लिंगवाल, विजय भट्ट और जगजीत सिंह विर्क शामिल हैं। कोर्ट की ओर से जारी इस निर्णय को कानूनी क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है तथा अधिवक्ताओं के लंबे अनुभव और न्यायिक योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया है। यह अधिसूचना रज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.