फरीदाबाद, मार्च 17 -- फरीदाबाद। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्तर की 17 वर्षीय शूटर के साथ यौन शोषण के मामले आरोपी कोच अंकुश भारद्वाज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुए तीन माह हो चुके हैं।महिला थाना एनआईटी ने पीड़ित खिलाड़ी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी कोच पर एक होटल में पीड़िता के साथ यौन शोषण करने का आरोप है। आरोपी ने किसी को बताने पर पीड़िता को करियर बर्बाद करने की धमकी दी थी। उधर,एक अन्य मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा कीअदालत ने ट्रांससपोर्टर राॅकी की हत्या के मामले में आरोपी राहुल उर्फ नन्नू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपी राहुल उर्फ नन्नू ने 12 नवंबर 2020 को नचौली गांव निवासी ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर...