नोएडा, अप्रैल 6 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को निर्देश दिए हैं कि वह ग्रीनबे गोल्फ विलेज प्रोजेक्ट में भूखंड रजिस्ट्री की अनुमति देने के संबंध में 15 अप्रैल तक निर्णय ले। बिल्डर प्रबंधन का कहना है कि अमिताभ कांत कमेटी के तहत दूसरी बार बकाया धनराशि जमा करने के बाद उनको प्राधिकरण से रजिस्ट्री शुरू करने की अनुमति नहीं मिल रही है, जिस खरीदारों को उनके घर नहीं मिल पा रहे हैं। यमुना एक्स्प्रेसवे पर सेक्टर-22डी में ग्रीनबे गोल्फ विलेज एक टाउनशिप है, जिसमें 691 भूखंड और दो ग्रुप हॉऊसिंग प्रोजेक्ट विकसित किए जा रहे है। परियोजना को ओसी प्राप्त हो चुकी है, लेकिन परियोजना पर बकाया होने के कारण रजिस्ट्री बाधित है। ग्रीनबे गोल्फ विलेज के प्रोजेक्ट निदेशक अमित शर्मा ने बताया कि अ...