रांची, अगस्त 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने मीना कुमारी एवं अन्य की ओर से दायर 257 याचिकाओं से जुड़े मामले की जांच कर रहे वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को रिपोर्ट सौंपने के लिए तीन माह का अतिरिक्त समय दिया है। इसके साथ ही कमिशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी का कार्यकाल भी तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में गुरुवार को मामले की सुनवाई हुई। अदालत को बताया गया कि फैक्ट फाइंडिंग कमिशन को जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के लिए दी गई समय-सीमा दो अगस्त को समाप्त हो रही थी। कमीशन ने इसकी जानकारी हाईकोर्ट को देते हुए जांच पूरी करने और रिपोर्ट सौंपने के लिए अतिरिक्त समय देने का आग्रह किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...