बरेली, अगस्त 12 -- बहेड़ी,संवाददाता। गन्ना उत्पादक महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. मोहित भारद्वाज को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहत दे दी है। हाईकोर्ट ने प्रबंधक के डॉ मोहित भारद्वाज के निष्कासनआदेश को निरस्त कर दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद डॉ. मोहित भारद्वाज की कॉलेज में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली में जंतर मंतर आंदोलन में भाग लेने के बाद गन्ना उत्पादक महाविद्यालय के असोसिएट प्रोफेसर डॉ. मोहित भारद्वाज को प्रबंधक ने कई आरोप लगाते हुए निष्कासित कर दिया था। इस मामले में डॉ मोहित भारद्वाज ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया था। याचिका में कॉलेज प्रबंधन द्वारा उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई को चुनौती देते हुए कहा गया था कि उनके खिलाफ उचित प्रक्रिया और समुचित जांच के बिना कार्रवाई की गई।मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने प्रबंधक के आदेश को खारि...