हाईकोर्ट ने पूछा-फूड सेफ्टी अपीलेट ट्रिब्यूनल कार्यरत है या नहीं
रांची, अगस्त 18 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट में फूड सेफ्टी अपीलेट ट्रिब्यूनल को कार्यशील बनाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। प्रार्थी रंजन कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मौखिक रूप से हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को यह बताने को कहा कि झारखंड में फूड सेफ्टी अपीलेट ट्रिब्यूनल कार्य कर रहा है या नहीं। पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति हुई है या नहीं, इसकी भी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने शुक्रवार तक यह जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि झारखंड में फूड सेफ्टी अपीलेट ट्रिब्यूनल का गठन तो किया गया है, लेकिन वह प्रभावी रूप से कार्य नहीं कर रहा है। इसके कारण खाद्य सुरक्षा से संबंधित मामलों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.