नई दिल्ली, जुलाई 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका पर केंद्र सरकार और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस याचिका में नॉन-शुगर स्वीटनर (एनएसएस) व कृत्रिम मिठास के लंबे समय तक सेहत पर पड़ने वाले असर का भारत-खास वैज्ञानिक मूल्यांकन करने की मांग की गई है। हाईकोर्ट ने दो सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को तय की है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने इंडियन शुगर एंड बायोएनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की दलील सुनने के बाद यह आदेश दिया। यह भी पढ़ें- 'एनर्जी ड्रिंक' मामले में पेय कंपनियों को राहत नहीं हाईकोर्ट ने याचिका में मांगी गई राहतों पर ध्यान देने के बाद मामले में नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्त...