प्रयागराज, फरवरी 12 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट बुजुर्गों और उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश तय कर सकता है। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में कई मामले आ रहे हैं, जिनमें उनकी संपत्ति पर खतरा होने की शिकायत की जा रही है। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन एवं न्यायमूर्ति सिद्धार्थ रंजन की खंडपीठ ने प्रयागराज निवासी 80 वर्षीय गुलाब कली की याचिका पर सुनवाई करते हुए की है। इस मामले में 12 फरवरी को फिर सुनवाई होगी। याची बुजुर्ग व अस्वस्थ महिला है और अपनी दो पोतियों के साथ अकेली रहती है। उतरांव थानाक्षेत्र निवासी याची की एक पोती दिव्यांग है। घर में सहायता, देखभाल या समर्थन के लिए कोई अन्य पुरुष सदस्य नहीं है। याची को आशंका है कि उन्हें अवैध रूप से बेदखल कर उनकी पैतृक आबादी भूमि पर कब्जा किया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि सामान्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.