हाईकोर्ट के समक्ष सही स्थिति रखे प्रशासन : हरि
दरभंगा, जून 23 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर प्रखंड की कुशोथर पंचायत के जोगियारा गांव में नदी की जमीन पर दावा करते हुए राजकुमार ठाकुर ने हाईकोर्ट में रिट किया था। हाईकोर्ट के आदेश पर सरकारी अमीन ने आकर सोमवार को स्थल की नापी की। इस मौके पर जिप सदस्य प्रतिनिधि सह भाकपा (माले) नेता हरि पासवान ने कहा कि उस जमीन पर सैकड़ों वर्षों से कटसारी नदी बहती है। आज जगह-जगह पोखरों व नदियों की जमीन को कब्जा किया जा रहा है। भाकपा (माले) खेग्रामस इसका विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि स्थल की सही-सही स्थिति हाईकोर्ट के समक्ष प्रशासन रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.