हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस एचसी मिश्र का निधन
रांची, सितम्बर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और दिल्ली के लोकायुक्त जस्टिस हरीश चंद्र मिश्र का गुरुवार की सुबह नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया। वह बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से झारखंड के न्यायिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने उनके निधन को न्यायपालिका के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। जस्टिस एचसी मिश्र का झारखंड से गहरा और ऐतिहासिक संबंध रहा। राज्य गठन के बाद वर्ष 2000 में वे झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस में शामिल हुए। न्यायिक सेवा के दौरान उन्होंने देवघर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। इसके बाद रांची में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश के तौर पर चारा घोटाले से जुड़े मामलों की सुनवाई की। उन्होंने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.