हाईकोर्ट के रिटायर्ड अनुभाग अधिकारी का निधन
जौनपुर, मई 7 -- बदलापुर। क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद के रिटायर्ड अनुभाग अधिकारी 92 वर्षीय कमलापति चतुर्वेदी का मंगलवार की रात बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि छोटे पुत्र राधेश्याम चतुर्वेदी ने दिया। वह पत्रकार प्रभाकर चतुर्वेदी के पिता थे। इनके निधन पर दिवाकर चतुर्वेदी, सुनील चतुर्वेदी, अशोक शुक्ल, राजेश मिश्रा, संजय तिवारी, वैभव सिंह अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.