रांची, मई 3 -- रांची, हिन्दु्स्तान ब्यूरो। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के स्थापना दिवस के अवसर पर रांची स्थित एक होटल में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने की। बैठक में इंटक के राष्ट्रीय महासचिव एनजी अरुण, झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू सहित संगठन के अन्य केंद्रीय व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में श्रमिकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, वर्तमान परिस्थितियों और संगठन की आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।इंटक के राष्ट्रीय महासचिव एनजी अरुण ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक निर्णय को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ तत्वों द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय मजदूर कां...