विधि संवाददाता, नवम्बर 21 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज की प्रमुख सड़कों पर लगने वाली अर्बन मार्केट और वेंडिंग जोन से उत्पन्न होने वाली यातायात समस्या पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में न तो हाईकोर्ट के पास, न सर्किट हाउस के पास और न ही आसपास की सड़कों पर किसी भी तरह का अर्बन मार्केट या वेंडिंग जोन लगाया जाएगा। कोर्ट ने प्रयागराज नगर निगम को इसके लिए कोई वैकल्पिक स्थान तलाशने का आदेश दिया है, जहां वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था हो। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार एवं न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने अरविंद कुमार मिश्र व 34 अन्य सहित अन्य याचिकाओं (जनहित याचिकाओं) पर सुनवाई करते हुए दिया है। सुनवाई के दौरान प्रशासन की ओर से कोर्ट को अवगत कराया गया कि गत 20 जुलाई को कोर्ट द्व...