लखनऊ, दिसम्बर 13 -- अयोध्या रोड पर सुषमा हॉस्पिटल के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे चाय पी रहे हाईकोर्ट के अधिवक्ता के मुंशी सुनील कुमार (32) को फार्च्यूनर ने टक्कर मार दी। टक्कर से सुनील उछलकर 20 फीट दूर जा गिरे। भागने के चक्कर में चालक ने उनके पेट पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घेरकर गाड़ी को रोक लिया। इस बीच आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। दोपहर में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। सुनील कुमार मूल रूप से सीतापुर के गंगापुरवा के रहने वाले थे। यहां सुषमा हॉस्पिटल के पास किराए के मकान में रहते थे। हाईकोर्ट में एक अधिवक्ता के यहां मुंशी थे। शनिवार सुबह वह घर से निकलकर हॉस्पिटल के पास सड़क किनारे खड़े होकर चाय पी रहे थे। इस बीच अयोध्या रोड की ओर से आ रहे तेज रफ्तार फार्च्यूनर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.