हाईकोर्ट के पास झगड़े में चली गोली से एंबुलेंस चालक घायल
लखनऊ, जून 25 -- हाईकोर्ट से कुछ दूरी पर विजयीपुर अंडरपास के पास दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में चली गोली एंबुलेंस चालक मोनू शुक्ला (25) के जा लगी। मोनू को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया। विभूतिखंड पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला रंजीतपुर सुनहरा निवासी मोनू शुक्ला उर्फ रोहित वर्तमान में चिनहट के विधायक चौराहे के पास रहता है। मोनू के मुताबिक, उसका 15 दिन पहले सैफ, शान यादव, अक्शीर, सार्थक यादव, डेविड, लकी यादव व दो अन्य से झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने कुछ समय पहले मोनू के हाथ में तमंचा देकर एक वीडियो बना लिया था, जिसे आरोपी वॉयरल करने की धमकी दे रहे थे।मोनू के मुताबिक बुधवार रात विजयीपुर अंडरपास शहीद पथ के पास आरोपियों से विवाद हो गया। तमंचे की छीनाझपटी में चली गोली मोनू के दाएं हाथ को छू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.