बलिया, मार्च 22 -- बलिया। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनीष निगम शनिवार को दीवानी न्यायालय पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान क्रिमिनल एण्ड रेवेन्यू बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन की ओर से संयुक्त रुप से स्वागत सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने परिवार न्यायालय एवं अन्य न्यायालय को चित्तू पांडे चौराहा के पास निर्मित भवन से वापस करने पर आभार जताया। अधिवक्ता संगठनों की ओर से जनपद के प्रभारी जज के साथ ही जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अश्विनी दूबे, पुनीत कुमार गुप्ता, राम कृपाल, प्रमोद कुमार गंगवार, ज्ञान प्रकाश तिवारी, शैलेश कुमार पांडेय, गार्गी शर्मा, देवेन्द्र मिश्र, देवेन्द्र दूबे, भूपेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश पांडे, कंचन बाबा, निवस्वान प्रकाश, सुरभि सिंह, प्रियंका यादव, जेप...