हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 18 -- हाईकोर्ट जस्टिस (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समय में परिवर्तन लागू न करने को सुप्रीम कोर्ट की अवमानना माना है। समिति ने सेवायतों को बुधवार से नई समय सारिणी के अनुसार दर्शन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम दिनों में भी बांकेबिहारी अगर जगमोहन में रहें तो श्रद्धालुओं के लिए उनके दर्शन और आसान हो सकेंगे। समिति ने मंगलवार को बैठक में इस बात पर मंथन किया। निर्णय लिया गया कि मंदिर में प्राकृतिक वस्तुओं से ही सजावट होगी। 25 फरवरी से दर्शनों की लाइव स्ट्रीमिंग की संभावना है। मंगलवार को वृंदावन के लक्ष्मण शहीद स्मारक में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 12वीं बैठक की अध्यक्षता के बाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशो...