सिमडेगा, मई 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर गुरुवार को मंडल कारा में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा ने किया। उनके साथ डालसा सचिव मरियम हेमरोम,चीफ एलएडीसीएस प्रभात कुमार श्रीवास्तव,डिप्टी एलएडीसीएस बृखभान अग्रवाल,असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने जेल के वार्ड,रसोईघर,भोजनालय तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गहन जांच की। इस दौरान पीडीजे ने स्वयं बंदियों के लिए तैयार भोजन का स्वाद लेकर उसकी गुणवत्ता परखी,जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। भोजनालय की साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के भंडारण की भी बारीकी से जांच की गई। यह भी पढ़ें- मंडल कारा में मुलाकात लीगल एड हेल्प डेस्क का उद्घाटन टीम ने वार्डों में जाकर ब...