हजारीबाग, मार्च 11 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने सभी लोगों से कहा है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर डीजे बजाने की मनाही है। इसलिए किसी भी मौके पर लोग डीजे नहीं बजाएं। डीजे की जगह परंपरागत चोंगा और अन्य बाद्य का उपयोग करें। पर्व, त्योहार और अन्य उत्सव में जो लोग डीजे का प्रयोग करेंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ ने कहा है कि इस संबंध में जिला प्रशासन, हजारीबाग लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई के तहत जिला प्रशासन ने मंगला जुलूस के दौरान डीजे बजाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक डीजे को जब्त कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी रामनवमी पूजा अखाड़ा और आमलोगों से अपील की है कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे का प्रयोग न करें तथा न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए प्रशास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.