रांची, मार्च 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम कुमार चौधरी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने लगभग साढ़े चार वर्षों तक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दीं। जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने 8 अक्तूबर 2021 को झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल के दौरान वे कई महत्वपूर्ण फैसलों के लिए जाने जाते रहे। हाईकोर्ट के न्यायाधीश बनने से पहले वह झारखंड ज्यूडिशियल एकेडमी के निदेशक रह चुके हैं। उन्होंने नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनएसयूजेएल) में प्रभारी कुलपति के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट से अपने न्यायिक करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2000 से 2011 तक उन्होंने भारतीय र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.