गुड़गांव, जून 28 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सिटिंग जज जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु का रविवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता में निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जस्टिस सिंधु के निधन की खबर से न्यायिक जगत और वकीलों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम 5 बजे उनके पैतृक गांव मसूदपुर जिला हांसी हरियाणा में किया जाएगा। जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु का जन्म 4 अप्रैल 1967 को हरियाणा के हांसी के गांव मसूदपुर में हुआ था। वह अपने परिवार में प्रथम पीढ़ी के अधिवक्ता (फर्स्ट जनरेशन लॉयर) थे। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के जज महाबीर सिंधु ने मेदांता में ली अंतिम सांस उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा गांव के सरकारी हाई स्कूल से की थी। वर्ष 1992 में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से एलएलबी की डिग्र...