बिजनौर, अप्रैल 11 -- बिजनौर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक जज कमलेश पंवार ने शुक्रवार सुबह जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक जज ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला जज संजय कुमार, डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा मौजूद रहे।शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज कमलेश पंवार ने जेल की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच करते हुए यह सुनिश्चित किया कि उन्हें समय पर और संतुलित भोजन मिल रहा है। साथ ही बीमार बंदियों के उपचार की स्थिति की समीक्षा कर चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।उन्होंने यह भी परखा कि जिन बंदियों को सरकारी वकील की आवश्यकता है, उन्हें विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है या नहीं। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर ...