लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग में हाईकोर्ट के गेस्ट हाउस में मंगलवार देर रात आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दो लोग अंदर कमरों में फंस गए। दमकल और पुलिस कर्मियों ने बाहर से सीढ़ी लगाकर फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हाईकोर्ट के गेस्ट हाउस में मंगलवार देर रात स्प्लिट एसी में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। रात पौने 12 बजे सूचना मिलते ही हजरतगंज फायर स्टेशन से एफएसओ राम कुमार रावत, दो फायर टेंडर और एक एमडीआरवी लेकर मौके पर पहुंचे। इस बीच मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल और कैसरबाग पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अंदर दो लोग कमरे में फंसे थे। गेस्ट हाउस में धुआं फैला हुआ था। दमकल ...