चाईबासा, फरवरी 7 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिले के पांच मासूमों को एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने चाईबासा ब्लड बैंक के टेक्नीशियन मनोज कुमार और अन्य के खिलाफ सदर थाना में एफआईआर दर्ज करायी। हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार की अदालत ने बुधवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में हुई लापरवाही के कारण थैलेसीमिया से पीड़ित पांच बच्चों के एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ा दिया गया था। अदालत ने पीड़ित बच्चों के अभिभावकों को इस संबंध में चाईबासा सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने और सदर थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। अक्तूबर में घटना प्रकाश में आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.