संभल, फरवरी 25 -- धनारी थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव में सरकारी चकमार्ग और नवीन परती की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर चलाकर हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए और रास्ते को पुनः कब्जामुक्त कराया। उधरनपुर गांव निवासी किसान प्रहलाद सिंह ने आरोप लगाया था कि क्षेत्र के कुछ दबंगों ने चकमार्ग (गाटा संख्या 622) और नवीन परती (गाटा संख्या 623) की सरकारी भूमि पर दीवार खड़ी कर फार्म हाउस बना लिया तथा भूमि को अपने खेत में मिलाकर खेती कर रहे थे। साथ ही गाटा संख्या 621 की उनकी निजी भूमि पर भी ईंट डालकर कब्जा करने का प्रयास किया गया। किसान ने तहसील व जिला स्तर पर कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर अक्टूबर 2025 में हाईकोर्ट में जनहित याचिका (रिट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.