आगरा, जून 3 -- हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में गलत स्थान पर संचालित शराब की दुकान को बंद कराए जाने को लेकर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मिला। जिसमें हाईकोर्ट के आदेश की प्रतिलिपि एवं प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। आगरा तहसील बार के अध्यक्ष लाल बहादुर राजपूत ने बताया कम्पोजिट शॉप प्रताप नगर एक व दो शराब की दुकान गलत स्थान पर संचालित चली आ रही है। जिसके संबंध में अधिवक्ता विजय कुमार कुलश्रेष्ठ ने डीएम, जिला आबकारी अधिकारी, थानाध्यक्ष, एवं संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उन्होंने मजबूर होकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और याचिका प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिसमें हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद 27 मई को दुकानों को अविलंब हटा...