बस्ती, फरवरी 10 -- सल्टौआ, हिन्दुस्तान संवाद। एसडीएम भानपुर हिमांशु कुमार के निर्देश पर सोमवार को तहसील प्रशासन ने भानपुर तहसील क्षेत्र के देईडीहा गांव में बंजर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। नायब तहसीलदार पूजा वर्मा के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से अवैध कब्जा हटवाकर भूमि को खाली कराया गया। एसडीएम भानपुर ने बताया कि देईडीहा गांव निवासी हिरावन और जगबली ने इस मामले में हाईकोर्ट प्रयागराज में वाद दायर किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गांव की एक भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, उस पर दोनों के नाम से पट्टा आवंटित किया गया है। बावजूद इसके गांव के ही सतीश कुमार ने पट्टे की उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर छप्पर डाल लिया था। अवैध कब्जे के कारण पट्टाधारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.