इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- सैफई संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में भर्ती मानसिक मंदित महिला से जुड़े बहुचर्चित दुष्कर्म प्रकरण में शनिवार को अहम घटनाक्रम सामने आया। उच्च न्यायालय के आदेश पर पीड़िता का गर्भपात विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में करा दिया गया। पीड़िता के स्वास्थ्य को देखते हुए पूर्व में उच्च न्यायालय में विस्तृत रिपोर्ट और चिकित्सकीय आधार प्रस्तुत किया गया था। इस पर न्यायालय ने गंभीरता से विचार करते हुए चिकित्सकीय निगरानी में गर्भपात कराने के निर्देश दिए। इस पर 10 अप्रैल को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने गर्भपात कराया। महिला की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।पीड़िता के गर्भपात की अनुमति को लेकर सबसे पहले सैफई पुलिस द्वारा सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था, लेकिन वहां से प्रकरण को उच्...