लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती में हाईकोर्ट के आदेश पर चार याची अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा 30 अगस्त को आठ बजे आयोजित कराएगा। इस भर्ती में 2993 अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा जून में कराई जा चुकी है। इसके बारे में अन्य जानकारियां आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...