गाजीपुर, मार्च 11 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के अमारी ग्राम पंचायत में करीब डेढ दशक पहले से चले आ रहे अवैध कब्जे को उच्चन्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर चलवाकर मुक्त करा दिया। उपजिलाधिकारी जखनिया अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार विपक्षी ने नवंबर माह में ही पक्की पैमाइश कराने का आदेश प्राप्त किया था। लेकिन अवैध कब्जा धारक द्वारा जमीन को खाली नहीं किए जाने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह तथा लेखपाल सौरभ सिंह, आशुतोष पांडेय के साथ ग्रामीण रामबली, काशी, जगजीवन, अनिल समेत कई लोग मौके पर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...