हाईकोर्ट के आदेश पर एसीबी टीम ने खंगाला मुखिया का कामकाज
गिरडीह, अक्टूबर 1 -- बगोदर, प्रतिनिधि। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( एसीबी ) धनबाद की टीम बगोदर पहुंची। टीम ने जरमुन्ने पूर्वी पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी के कामकाज की जांच को लेकर थाना से प्रखंड कार्यालय तक पड़ताल की। करीब 1:30 बजे टीम सबसे पहले बगोदर थाना पहुंची और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ समेत संबंधित अधिकारियों से कई बिंदुओं पर जानकारी ली। हालांकि जांच से जुड़े अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। अधिकारियों का कहना था कि जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपनी है, इसलिए अभी कुछ सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। टीम ने इस मामले में धर्मदेव राणा उर्फ बबलू राणा से भी बातचीत की। मामला बगोदर थाना कांड संख्या 248/2025 से जुड़ा है। धर्मदेव राणा उर्फ बबलू राण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.