हाईकोर्ट के आदेश पर एल्डर कमेटी का होगा गठन
बाराबंकी, जुलाई 17 -- रामसनेहीघाट। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने तहसील बार एसोसिएशन रामसनेहीघाट के संचालन और चुनाव प्रक्रिया को लेकर बुधवार को एल्डर कमेटी का गठन करके तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश देते हुए निवर्तमान कार्यकारिणी को 24 घंटे के भीतर एल्डर्स कमेटी को चार्ज सौंपने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट की खंडपीठ के न्यायमूर्ति राजन राय एवं न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला ने अपने आदेश में वरिष्ठ अधिवक्ता केसी वर्मा (कैलाश चंद्र वर्मा) को एल्डर्स कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहा है कि कमेटी उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के मॉडल बायलॉज के अनुरूप बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराएगी। कोर्ट ने उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट को आदेश के अनुपालन की निगरानी कर न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। न्यायालय ने ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.