हाईकोर्ट के आदेश के बाद कॉलेज पहुंचे पूर्व प्रधानाचार्य, ज्वाइनिंग को लेकर चला हाईवोल्टेज ड्रामा
बदायूं, मई 28 -- बिसौली। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को डॉ. नरेंद्र पाल सिंह मदनलाल इंटर कॉलेज पहुंचे तो कार्यभार ग्रहण को लेकर करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। प्रबंध समिति के सदस्य मौके पर मौजूद नहीं मिले, जबकि कार्यालय में कोर्ट के आदेश की प्रति रिसीव कराने को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी रही। बिसौली स्थित मदनलाल इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह हाईकोर्ट के आदेश पर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र पाल सिंह ज्वाइन करने पहुंचे। न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की एकलपीठ ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रबंध समिति के समक्ष उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति दी थी। यह भी पढ़ें- राज प्लस टू स्कूल के बदले एच एम साथ ही उनका वेतन जारी करने का भी आदेश दिया गया था। याचिका में कहा गया था कि उनके कार्यभार ग्रहण करने में कोई कानूनी बाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.