सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- सुलतानपुर। शिवगढ़ थाना के परसीपुर निवासी मेंहदी हसन और नजब अली का गांव के अनीस से राजस्व, दीवानी और उच्च न्यायालय में संपत्ति विवाद में मुकदमेबाजी चली आ रही है। उच्च न्यायालय यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया है। इसके बावजूद थाने की पुलिस सक्षम अधिकारी का आदेश मांग रही है। पीड़ित मेंहदी हसन ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विपक्षी स्टे के बावजूद जबरदस्ती दीवाल बना रहा है। जिलाधिकारी ने लंभुआ तहसील प्रशासन को मामला संदर्भित कर कार्रवाई का आश्वाशन दिया है। पुलिस की कार्यशैली से दीवानी कोर्ट की डिक्री और हाईकोर्ट का स्थगन आदेश बेअसर साबित हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.