पटना, मार्च 9 -- पटना हाईकोर्ट के शताब्दी भवन में सोमवार को दो युवा अधिवक्ताओ के निधन पर श्रद्धांजलि सभा हुई। साथ ही वरीय अधिवक्ता अवध बिहारी ओझा की मृत्यु पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गत दिनों सिलीगुड़ी से पटना लौटते समय सड़क दुर्घटना में हाईकोर्ट के दो युवा अधिवक्ता ऋतविक ठाकुर और वैष्णवी ठाकुर का निधन हो गया था। शोकसभा में लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उमा शंकर ने दोनों पति- पत्नी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद हाई कोर्ट के सबसे बड़े अधिवक्ता संघ एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह फिर बैरिस्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता पीके शाही और केंद्र सरकार की ओर से डॉ. केएन सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।अंत में हाईको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.